खेत से महिला का रक्तरंजित शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2020 2:15 AM
खड़गपुर : केशियारी थानांतर्गत सांतरापुर अंचल के रांगटिया गांव में एक खेत से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद किया. मृत महिला की शिनाख्त शकुंतला मल्लिक (32) के रूप में की गयी है. मृत महिला के चाचा बबलू दंडपथ के अनुसार शकुंतला के मोबाइल फोन पर शुक्रवार की रात एक फोन […]
खड़गपुर : केशियारी थानांतर्गत सांतरापुर अंचल के रांगटिया गांव में एक खेत से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद किया. मृत महिला की शिनाख्त शकुंतला मल्लिक (32) के रूप में की गयी है. मृत महिला के चाचा बबलू दंडपथ के अनुसार शकुंतला के मोबाइल फोन पर शुक्रवार की रात एक फोन आया था. उसके बाद वह घर से निकल गयी थी.
सुबह खेत से उसका शव बरामद हुआ. बबलू दंडपथ के अनुसार चारसी गांव के एक युवक तपन मन्ना के साथ उसका संबंध भी था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को शक है कि घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला हो सकता है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला के साथ किसी दूसरी जगह पर दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गयी. बाद में शव को खेत में लाकर फेंका गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










