केंद्र में एफडीआइ की सरकार : ममता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2014 9:29 AM

विज्ञापन

कोलकाता: केंद्रीय बजट को ‘अदूरदर्शी, उद्देश्यहीन और गतिहीन’ करार देते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी शासन को ‘एफडीआइ के लिए, एफडीआइ द्वारा और एफडीआइ की सरकार’ बताया. ममता बनर्जी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा : आम आदमी के लिहाज से बजट अदूरदर्शी, उद्देश्यहीन व गतिहीन है. इससे गरीबों […]

विज्ञापन

कोलकाता: केंद्रीय बजट को ‘अदूरदर्शी, उद्देश्यहीन और गतिहीन’ करार देते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी शासन को ‘एफडीआइ के लिए, एफडीआइ द्वारा और एफडीआइ की सरकार’ बताया.

ममता बनर्जी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा : आम आदमी के लिहाज से बजट अदूरदर्शी, उद्देश्यहीन व गतिहीन है. इससे गरीबों की प्रगति को बढ़ावा नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता में आने से पहले भारत को मजबूत व गतिशील बनाने का आह्वान किया गया था और कहा गया था कि सुशासन होगा. ‘दो बजटों (आम व रेल) में नयी सरकार का केवल एक सकारात्मक संकेत स्थापित हुआ कि यह एफडीआइ के लिए, एफडीआइ द्वारा और एफडीआइ की सरकार है.

सुश्री बनर्जी ने कहा : खुदरा क्षेत्र में पहले से ही एफडीआइ (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) है. अब रक्षा व बीमा क्षेत्र में एफडीआइ को बढ़ा कर 49 प्रतिशत किया गया. इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र में विनिवेश को बढ़ा कर 49 प्रतिशत कर दिया गया है. इन सब से देश के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने रेल और आम बजट में राजनीतिक बदला निकालने का केंद्र पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा : यह बात ध्यान देनेवाली है कि बंगाल व बहुत से अन्य राज्यों को वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भले ही पश्चिम बंगाल में कपड़ा क्षेत्र में पर्याप्त संभावनाएं हों, उसे बजट में घोषित छह नये कपड़ा संकुलों में जगह नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola