चोरी का आरोपी गया पुलिस रिमांड में
Updated at : 15 Oct 2018 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

बर्दवान : भतार थाना पुलिस ने औरग्राम के श्रीकृष्णपुर निवासी अशोक कुमार पांजा के घर से जेवर और नकद रुपये की चोरी के आरोप में गणेश सोरेन को गिरफ्तार किया. वह इसी थाना इलाके के नतुनग्राम का निवासी है. पुलिस के अनुसार घटना के समय श्री पांजा खेत मे थे. पत्नी बेटी को स्कूल लाने […]
विज्ञापन
बर्दवान : भतार थाना पुलिस ने औरग्राम के श्रीकृष्णपुर निवासी अशोक कुमार पांजा के घर से जेवर और नकद रुपये की चोरी के आरोप में गणेश सोरेन को गिरफ्तार किया. वह इसी थाना इलाके के नतुनग्राम का निवासी है. पुलिस के अनुसार घटना के समय श्री पांजा खेत मे थे. पत्नी बेटी को स्कूल लाने गयी थी.
पुलिस ने गणेश को रविवार को बर्दवान जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने सीजीएम से सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की ताकि चोरी गये जेवरों की बरामदगी हो सके. सीजीएम ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की.
चोरी के आरोपियों की जमानत नामंजूर
दुर्गापुर. कोकओवेन थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े गये दो आरोपियों की रिमांड शेष होने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. पकड़े गये लोगों में कुल्टी के चिनाकुड़ी निवासी दीपक सिंह एवं करंगोपाड़ा निवासी वीरेंद्र यादव शामिल हैं. इनके खिलाफ चार अगस्त को मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




