गर्भवती महिला की हत्या, पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2017 8:09 AM
जलपाईगुड़ी.फिर एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गयी. यह घटना जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर ग्राम पंचायत इलाके में घटी. मृतका का नमा नरगीस परवीन है. इस हत्या की वजह से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया. हत्या का आरोप पति पप्पू मोहम्मद पर लगा है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू जुआ खेलने […]
जलपाईगुड़ी.फिर एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गयी. यह घटना जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर ग्राम पंचायत इलाके में घटी. मृतका का नमा नरगीस परवीन है. इस हत्या की वजह से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया. हत्या का आरोप पति पप्पू मोहम्मद पर लगा है.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू जुआ खेलने के लिए अपनी पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव डाल रहा था. इसी से दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी. आज भी इसी बात को लेकर दोनों लड़ रहे थे. इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से सर पर वार कर दिया. मौके पर ही उसकी मौजत हो गयी.
मंगलवार को मृतका पिता बनियापाड़ा निवासी रहमान अली ने जलपाईगुड़ी महिला थाने में दामाद के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करायी है.महिला थाना के ओसी असीम दास ने बताया है कि शिकायत मिलते ही आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पहले से ही विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलग्न था. जुआ खेलने के आरोप में पहले भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है.मृतका भाई फुलजोर आलम ने बताया कि पांच साल पहले बहन की शादी पप्पू से हुयी थी. दोनों के बीच पहले से प्रेम था. उसके बाद परिवार को लोगों ने सामाजिक रिती के अनुसार दोनों की शादी कर दी थी.
नगद रूपये,गहने आदि भी दिये गये थे. उसके बाद भी वह जुए के लिए पैसे लाने का दबाव बहन पर देता था. उसके साथ रोज मारपीट करता था. आखिरकार उसकी हत्या ही कर दी. बहन को बचाने के लिए पप्पू को कई बार पैसे भी दिये गए. लेकिन उसके मांग में कोई कमी नहीं आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










