युवती को फरजी डॉक्टर मामले में फंसाने की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2017 9:52 AM

विज्ञापन

संदीप चंद ने जाली प्रेस्क्रिप्शन तैयार किया युवती की शिकायत पर आरोपी संदीप गिरफ्तार जलपाईगुड़ी. फरजी डॉक्टरों की धर-पकड़ के लिए चल रहे राज्यव्यापी अभियान का इस्तेमाल किसी को गलत ढंग से फंसाने के लिए करने का मामला सामने आया है. एक डिप्लोमाधारी महिला अपथैलमिस्ट (नेत्र विशेषज्ञ) को फरजी एमबीबीएस बनाने की कोशिश की गयी. […]

विज्ञापन
संदीप चंद ने जाली प्रेस्क्रिप्शन तैयार किया
युवती की शिकायत पर आरोपी संदीप गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी. फरजी डॉक्टरों की धर-पकड़ के लिए चल रहे राज्यव्यापी अभियान का इस्तेमाल किसी को गलत ढंग से फंसाने के लिए करने का मामला सामने आया है. एक डिप्लोमाधारी महिला अपथैलमिस्ट (नेत्र विशेषज्ञ) को फरजी एमबीबीएस बनाने की कोशिश की गयी.
इस आरोप में संदीप चंद (32) नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने उक्त महिला के नाम से दवा लिखने के फरजी परचा छपवाया, जिसमें उसके नाम के आगे एमबीबीएस डिग्री लिखी हुई है. सायंतनी कर्मकार (30) नामक महिला को साजिश करके फंसाने की कोशिश की यह घटना जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने के सेवाग्राम की है. शिकायतकर्ता सायंतनी कर्मकार ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार संदीप चंद के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा है. उसे फंसाने के लिए संदीप ने उसके नाम से फरजी प्रेस्क्रिप्शन पैड छपवाया है, जिसमें उसके नाम के आगे एमबीबीएस डिग्री लिख दी गयी है.
दो दिनों पहले दर्ज हुई इस शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को संदीप को गिरफ्तार कर लिया. सायंतनी ने बताया कि वह बीते कुछ महीनों तक एक चश्मे की दुकान में अपथैलमिस्ट का काम कर रही थी. लेकिन हाल में हुई शादी के बाद उसने यह काम छोड़ दिया है. उसके पास डिप्लोमा इन ओकुलेंसी है. उसने सेवाग्राम स्थित अपने घर में कभी कोई मरीज नहीं देखा. सायंतनी ने आरोप लगाया कि उसके नाम से जो फरजी प्रेस्क्रिप्शन बनाया गया है, उस पर उसके जाली दस्तखत किये गये हैं. सायंतनी ने अपने असली दस्तखत का नमूना भी जमा कराया है.
सायंतनी की मां सुमिता कर्मकार ने बताया कि सेवाग्राम में उनकी 10 कट्ठा जमीन है. इसमें से दो कट्ठा जमीन उन्होंने अपने पड़ोसी नंदन कुमार को डेढ़ लाख रुपये में कुछ महीने पहले बेची थी. इसका पूरा पैसा अभी तक नहीं मिला है. बकाया पैसा देना तो दूर, उलटे पड़ोसी नंदन ने उनके नाम से थाने में जमीन संबंधी मामला दर्ज करा दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसी ने अपने साले संदीप चंद को झूठा मरीज बनाकर उनकी बेटी के नाम से एक फरजी प्रेस्क्रिप्शन तैयार करवा लिया. दवा के इस परचे की फोटोकॉपी करवा कर बाजार में इधर-उधर छितरा दिया गया. उनके हाथ भी यह परचा लग गया. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी गयी.
सायंतनी के पिता शंकर कर्मकार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर ही नंदन और संदीप ने साजिश कर उनकी बेटी को फंसाने की कोशिश की. कोतवाली थाने के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि एक युवती के नाम पर फरजी प्रेस्क्रिप्शन तैयार करने के आरोप में संदीप चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी तरफ थाने से अदालत ले जाते समय संदीप ने कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola