समुद्र में डूबने से तीन पर्यटकों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2017 9:50 AM
बकखाली स्थित हेनरीज आइलैंड की घटना मृतकों में पिता-पुत्री तीनों महानगर के कसबा इलाके के रहनेवाले थे कोलकाता : शनिवार को समुद्र में नहाने के दौरान पिता,पुत्री समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. यह घटना दक्षिण 24 परगना के बकखाली स्थित हेनरीज द्वीप की है. मृतकों की पहचान सोमराज गुप्ता (37), उनकी […]
बकखाली स्थित हेनरीज आइलैंड की घटना
मृतकों में पिता-पुत्री
तीनों महानगर के कसबा इलाके के रहनेवाले थे
कोलकाता : शनिवार को समुद्र में नहाने के दौरान पिता,पुत्री समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. यह घटना दक्षिण 24 परगना के बकखाली स्थित हेनरीज द्वीप की है. मृतकों की पहचान सोमराज गुप्ता (37), उनकी पुत्री सामरिना गुप्ता (सात) एवं नंदिता प्रामाणिक के रूप में हुई है.
तीनाें कोलकाता के कसबा इलाके के रहने वाले हैं. छुट्टी मनाने के लिए छह लोग हेनरी द्वीप गए थे. शाम तीन बजे के करीब वे समुद्र में स्नान करने गये. चार लोग डूबने लगे. एक को तो लोगों ने बचा लिया, लेेकिन अन्य तीन बह गये. फ्रेजरगंज कोस्टल थाना पुलिस ने रातभर तलाशी करने के बाद तीनों के शव बरामद किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










