बारासात से 270 कछुए बरामद, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 10:19 AM
कोलकाता़ उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाना अंतगर्त नोवापाड़ा काठगोला इलाके से सीआइडी के अधिकारियों ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे आठ बोरे कछुओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया़ बोरों को खोलने पर उसमें से कुल 270 कछुए बरामद किये गये. इनकी अनुमानित बाजार मूल्य दो लाख रुपये बतायी गयी है. […]
कोलकाता़ उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाना अंतगर्त नोवापाड़ा काठगोला इलाके से सीआइडी के अधिकारियों ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे आठ बोरे कछुओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया़ बोरों को खोलने पर उसमें से कुल 270 कछुए बरामद किये गये. इनकी अनुमानित बाजार मूल्य दो लाख रुपये बतायी गयी है.
सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह सीआइडी अधिकारियों ने बारासात के नोवापाड़ा काठगोला इलाके में एक गाड़ी को रुकवा कर उसकी तलाशी ली़ तलाशी के दौरान गाड़ी से आठ बोरे बरामद किये गये जिनमें कछुओं को रखा गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद कछुआ को ओड़िशा से बारासात के रास्ते बांग्लादेश ले जाया जा रहा था़ बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










