व्यापारी को धमका कर मांगी पांच लाख की रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2017 9:45 AM
कोलकाता. बालीगंज इलाके में रहनेवाले एक व्यापारी को फोन पर धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना बालीगंज इलाके के चक्रबेरिया रोड(नॉर्थ) की है. व्यापारी ने इसकी शिकायत बालीगंज थाने में दर्ज करायी है. 52 वर्षीय पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें व उनके एक […]
व्यापारी ने इसकी शिकायत बालीगंज थाने में दर्ज करायी है. 52 वर्षीय पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें व उनके एक मित्र के मोबाइल में किसी अज्ञात युवक का फोन आया. फोन करनेवाले ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और उन्हें धमकी भी दी कि अगर रुपये उन्हें नहीं मिले तो वे उनकी दोनों बेटियों की अश्लील तसवीर इंटरनेट पर वायरल कर देंगे.
इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इस घटना के बाद से अन्य व्यापारी आतंकित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










