गाय चोर के संदेह में तीन की पीट-पीट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2017 9:45 AM
विज्ञापन
इसलामपुर. गाय चोर के संदेह में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर तीन लोगों की हत्या कर दी. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इसलामपुर महकमा अंतर्गत चोपड़ा के सोनापुर ग्राम पंचायत इलाके में घटी है. क्या है घटना : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनापुर ग्राम पंचायत के दुर्गापुर गांव में गुरुवार की देर रात […]
विज्ञापन
इसलामपुर. गाय चोर के संदेह में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर तीन लोगों की हत्या कर दी. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इसलामपुर महकमा अंतर्गत चोपड़ा के सोनापुर ग्राम पंचायत इलाके में घटी है.
क्या है घटना : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनापुर ग्राम पंचायत के दुर्गापुर गांव में गुरुवार की देर रात गांव वालों की सामूहिक पिटाई में तीन लोगों की मौत हो गयी. इन लोगों की हत्या गाय चोर होने के संदेह में की गयी है. मृतकों का नाम समीरुद्दीन, नसीरुल हक तथा नासिर बताये गये हैं.
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रात को करीब 15 लोग इस गांव में घुस आये थे. कुछ लोगों की इन पर नजर पड़ गई. इन लोगों को संदेह हुआ कि सभी गाय चोर हैं. उसके बाद वह लोग शोरगुल करने लगे. काफी संख्या में गांव वाले घर से निकले और इन सभी पर टूट पड़े. सभी लोग भाग गये. लेकिन ये तीनों गांववालों के हत्थे चढ़ गये. उसके बाद इन सभी की जमकर पिटायी की गयी. मौके पर ही तीनों की मौत हो गयी है.
खबर मिलते ही चोपड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इसलामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया. मौके से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. इलाके में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










