देह व्यापार से इनकार करने पर पत्नी की हत्या की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2017 9:38 AM
कोलकाता़ मुंबई जाकर देह व्यवसाय करने से इनकार करने पर फांसी लगा कर पत्नी की हत्या करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला के परिजनों ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस […]
कोलकाता़ मुंबई जाकर देह व्यवसाय करने से इनकार करने पर फांसी लगा कर पत्नी की हत्या करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला के परिजनों ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
प्राप्त खबर के अनुसार देगंगा थाना क्षेत्र की तसिला ग्राम निवासी महिला का पांच साल पहले बशीरहाट के धानाकुरिया ग्राम निवासी रज्जाक मोल्ला से शादी हुई थी. रज्जाक ने शादी में फिरोजा के पिता से दहेज के रूप में 50 हजार नकद व सोने के आभूषण की मांग की थी. किसी प्रकार उनकी मांग पूरी कर दोनों की शादी की गयी. आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालवालों से दोबारा रुपयों की मांग की जाने लगी. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण फिरोजा के पिता ने उनकी मांगों को पूरा करने से इनकार कर दिया.
आरोप है कि रज्जाक फिरोजा को काम के बहाने मुंबई ले जाकर देह व्यापार करवाना चाहता था. इससे वह इनकार कर रही थी. आरोप है कि उसने गुस्से में अाकर फिरोजा को बुरी तहर पीटने के बाद फांसी से लटका कर हत्या करने की कोशिश की. किसी प्रकार उसने अपनी मां के घर पहुंच कर घरवालों को सारी बात बतायी. सारी घटना की जानकारी लगते ही फिरोजा के परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










