हुगली : करंट लगने से विवाहिता की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2017 8:09 AM
विज्ञापन
हुगली : पांडुआ के तिन्ना ग्राम पंचायत के इलमपुर इलाके में करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका का नाम प्रियंका घोष (23) है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में टेबल पंखे के सामने वह बैठी हुई थी, तभी वह पंखे के नंगे तार की चपेट में आ गयी और अचेत होकर […]
विज्ञापन
हुगली : पांडुआ के तिन्ना ग्राम पंचायत के इलमपुर इलाके में करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका का नाम प्रियंका घोष (23) है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में टेबल पंखे के सामने वह बैठी हुई थी, तभी वह पंखे के नंगे तार की चपेट में आ गयी और अचेत होकर गिर पड़ी.
इस दौरान वह घर पर अकेली थी. जब उसके घरवाले घर आये तो उसे अचेत अवस्था में देखकर उसे पांडुआ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










