फेसबुक पर गाली-गलौज के बाद सड़क पर चाकूबाजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2017 6:41 AM
चास. फेसबुक पर गाली-गलौज के बाद मामला सडक तक पहुंच गया. जिसके बाद युवकों में चाकूबाजी हो गयी. इसमें यदुवंश नगर निवासी अंकित कुमार के हाथ में चाकू लगने के कारण घायल हो गया है. मौके पर मौजूद पुलिस ने अंकित को सदर अस्पताल पहुंचाया, वहीं मारपीट में शामिल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार […]
चास. फेसबुक पर गाली-गलौज के बाद मामला सडक तक पहुंच गया. जिसके बाद युवकों में चाकूबाजी हो गयी. इसमें यदुवंश नगर निवासी अंकित कुमार के हाथ में चाकू लगने के कारण घायल हो गया है.
मौके पर मौजूद पुलिस ने अंकित को सदर अस्पताल पहुंचाया, वहीं मारपीट में शामिल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपी युवकों को धर-पकड के लिये चास पुलिस छापेमारी कर रही है.
क्या है मामला : यदुवंश नगर निवासी रंजीत व एक अन्य युवक फेसबुक में फ्रेंड हैं. फेसबुक में ही दोनों एक-दूसरे के साथ चैट करते-करते गाली-गलौज करने लगे. इस पर दोनों ने चेक पोस्ट में मिलकर मामला सुलझाने की बात कहते हुए मिलने पहुंचे. पावभाजी दुकान के पास दोनों पहुंचे और एक-दूसरे की मोबाइल जांच कर रहे थे. साथ ही एक अन्य युवक का चाचा अंकित कुमार घटनास्थल पर मौजूद था. अंकित के साथ रंजीत बातचीत कर रहा था, इस दौरान बात आगे बढी और रंजीत ने चाकू से अंकित पर वार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










