पानीटंकी से 10 किलो चरस जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2017 8:18 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 10 किलो चरस बरामद किया है. यह कार्रवाई सोमवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी इलाके में की गयी. चरस को नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा था. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर दिलीप […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 10 किलो चरस बरामद किया है. यह कार्रवाई सोमवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी इलाके में की गयी. चरस को नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा था. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि इस मामले में जावेद अख्तर (23) नामक एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज का रहनेवाला है. वही नेपाल से चरस को लेकर आ रहा था. चरस को एक ट्राली बैग में भरकर रखा गया था. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो 10 किलो चरस बरामद किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत करोड़ों रुपये है. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी ने कई तथ्यों का खुलासा किया है. चरस को हांगकांग भेजने की योजना थी. जावेद नेपाल से चरस लेकर कोलकाता रवाना होता और वहां किसी को इसकी आपूर्ति की जाती. उसके बाद चरस को हांगकांग भेजने की योजना थी.

एनसीबी की टीम को पहले से ही इसकी गुप्ता सूचना मिल चुकी थी. इसके बाद ही भारत नेपाल सीमा के पानीटंकी इलाके में कार्रवाई की गयी. आरोपी इससे पहले भी कई बार ड्रग्स की तस्करी कर चुका है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola