हुगली : आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2017 7:10 AM
विज्ञापन
हुगली. भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति के झुलसने की खबर है. चुंचुड़ा बसंत बागान में बिजली गिरने से मैदान में खेल रहे शुभजीत दास व दीपंकर पॉल की मौत हो गयी. बंडेल के देवानंदपुर में 12 वर्षीय किशोर दुर्जय पॉल आैर धनियाखाली में […]
विज्ञापन
हुगली. भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति के झुलसने की खबर है. चुंचुड़ा बसंत बागान में बिजली गिरने से मैदान में खेल रहे शुभजीत दास व दीपंकर पॉल की मौत हो गयी. बंडेल के देवानंदपुर में 12 वर्षीय किशोर दुर्जय पॉल आैर धनियाखाली में प्रसेनजीत बेरा एवं मलय घोष की मौत हो गयी.
चंदननगर में घंटों बिजली सेवा बाधित रही. सोमवार की शाम हुई शाम साढ़े चार बजे बारिश शुरू हुई. दो घंटे तक लगातार हुई बारिश की वजह से चंदननगर, भद्रेश्वर, चापदानी और चुचुड़ा शहर में घुटनों तक पानी जम गया. पहली मुसलाधार बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










