ऑनलाइन खरीदारी कर दूसरे के अकाउंट से कटवाने लगा रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2017 9:00 AM
विज्ञापन
कोलकाता : इएमआइ कार्ड में कारगुजारी कर एक शातिर युवक ने 41 हजार 990 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर अपने कार्ड से दूसरे का बैंक अकाउंट नंबर जोड़ दिया. इससे संबंधित बैंक अकाउंट से 4,666 रुपये कटने लगे. इसकी जानकारी मिलने पर अकाउंट के मालिक ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. […]
विज्ञापन
कोलकाता : इएमआइ कार्ड में कारगुजारी कर एक शातिर युवक ने 41 हजार 990 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर अपने कार्ड से दूसरे का बैंक अकाउंट नंबर जोड़ दिया. इससे संबंधित बैंक अकाउंट से 4,666 रुपये कटने लगे. इसकी जानकारी मिलने पर अकाउंट के मालिक ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. शिकायतकर्ता का नाम सुब्रत दास है. वह सर्वेपार्क इलाके के रहनेवाले हैं. पुलिस के मुताबिक साइबर थाने में उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके बैंक अकाउंट से हर महीने 4,666 रुपये काट लिये जा रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने इसकी शिकायत बैंक में की.
जांच में पता चला कि एक व्यक्ति ने अपने इएमआइ कार्ड से 41 हजार 990 रुपये की अाॅनलाइन खरीदारी की. उसके बाद अपने बैंक अकाउंट का कस्टमर आइडी बदल कर सुब्रत दास के बैंक अकाउंट के आइडी को लोन के खाते में जोड़ दिया. इससे चार 4,666 रुपये उनके बैंक अकाउंट से हर महीने काट लिये जाने लगे. इसके बाद सुब्रत ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










