एनआरएस में जूनियर डॉक्टरों को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2017 9:54 AM
विज्ञापन
कोलकाता: नीलरतन सरकार (एनआरएस) अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज के परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दो लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, शंकर कुमार महतो को आपातकालीन विभाग ले जाया गया. उसके सिर में चोट लगी थी. प्राथमिक जांच के बाद जूनियर […]
विज्ञापन
कोलकाता: नीलरतन सरकार (एनआरएस) अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज के परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दो लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, शंकर कुमार महतो को आपातकालीन विभाग ले जाया गया. उसके सिर में चोट लगी थी. प्राथमिक जांच के बाद जूनियर डॉक्टरों ने टांके लगाने को कहा.
परिजन के परिजन किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराने की मांग करने लगे. इस बात पर जूनियर डॉक्टरों से मरीज के परिजन उलझ गये और नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी. इस घटना को लेकर कुछ देर तक आपातकालीन विभाग में कामकाज बाधित रहा.
खबर पाकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति सामान्य की. मरीज के दो परिजनों को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम समीर कुमार सरकार एवं सूरज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










