मारपीट के आरोप में पार्षद का भांजा गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2017 9:54 AM
हावड़ा. लिलुआ थाना अंतर्गत पंचाननतला लेन में वहां के तृणमूल पार्षद नारायण मजूमदार के भांजे राकेश दास व उसके साथियों पर शीतल देवनाथ के घर में घुसकर घर की महिलाओं तथा उसके साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. यह घटना बुधवार देर रात घटी. पुलिस ने राकेश दास उर्फ नांटू को गिरफ्तार […]
इस घटना में उन्होंने घर में रखे फ्रिज, टीवी, कूलर तोड़ डाले और आलमारी से सारा सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया. आरोप है कि आलमारी में रखे बहुमूल्य सामान भी लूट लिए गये. घटना के संबंध में संचिता देवनाथ ने बताया कि वे अचानक घर में घुस आये और मेरे भाई पर हमला कर दिया. विरोध करने पर वृद्ध मां को मारने लगे. उन्होंने पूरे घर में तोड़फोड़ की.घटना की सूचना मिलते ही लिलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
पीड़ितों ने लिलुआ थाने में राकेश उर्फ नांटू व शंभु सहित पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अभियुक्त राकेश दास उर्फ नांटू को गिरफ्तार कर लिया है. हावड़ा जिला अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में बात करने पर पार्षद नारायण मजूमदार ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है. इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










