24 गायों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2017 9:53 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जायी जा रही 24 गायों को कोतवाली थाना पुलिस ने बरामद किया है. साथ में चार गाय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी बुधवार देर रात हुई. गायों को सिलीगुड़ी से मेखलीगंज ले जाया जा रहा था. रास्ते में रंधामाली से दो गाड़ियों में 24 लदी […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जायी जा रही 24 गायों को कोतवाली थाना पुलिस ने बरामद किया है. साथ में चार गाय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी बुधवार देर रात हुई. गायों को सिलीगुड़ी से मेखलीगंज ले जाया जा रहा था. रास्ते में रंधामाली से दो गाड़ियों में 24 लदी गायों को जब्त किया गया.
जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि बुधवार रात हमें खबर मिली कि दो पिकअप वैन में गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. हमने इन दोनों पिकअप वैन को 24 गायों के साथ जब्त कर लिया है.

इन गायों को मेखलीगंज बांग्लादेश सीमांत ले जाने की योजना थी. गिरफ्तार चारों आरोपियों को गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. गिरफ्तार लोगों में से प्रवीण दास (28) और चंदन राय (22) मयनागुड़ी इलाके के रहने वाले हैं. वहीं मोहम्मद जाहिरूल (27) और सद्दाम हुसैन (31) नक्सलबाड़ी इलाके के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola