ग्राहक के 19 लाख रुपये हड़पने का आरोप, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2017 8:15 AM

विज्ञापन

कोलकाता: वृद्ध महिला के 19.09 लाख रुपये हड़प लेने के आरोप में लालबाजार के बैंक फ्रॉड विभाग की टीम ने एक गैर सरकारी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद सिराजुद्दीन (35) है. उसे पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को एलियट रोड से गिरफ्तार किया है. बुधवार को बैंकशाल […]

विज्ञापन
कोलकाता: वृद्ध महिला के 19.09 लाख रुपये हड़प लेने के आरोप में लालबाजार के बैंक फ्रॉड विभाग की टीम ने एक गैर सरकारी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद सिराजुद्दीन (35) है. उसे पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को एलियट रोड से गिरफ्तार किया है. बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
क्या है मामला : इस मामले में कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) सह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि 2015 के सितंबर महीने में उस बैंक के जोनल ऑपरेशन प्रमुख (पूर्वी जोन) मनिकंटन अइयर ने लालबाजार के बैंक फ्रॉड विभाग में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी.
शिकायत में उन्होंने बताया था कि बैंक की विवेकानंद रोड शाखा में सुशीला देवी बजाज नामक एक महिला अपने फिक्स डिपॉजीट के रुपये निकालने आयी. तब पता चला कि सुशीला देवी की जानकारी के बिना ही उनके रुपये 2014 के अप्रैल में ही निकाल लिये गये हैं. बैंक की तरफ से अंदरूनी जांच करने पर पता चला कि उस समय मोहम्मद सिराजुद्दीन उस ब्रांच का मैनेजर था. जांच में यह भी पता चला कि सुशीला देवी की जानकारी के बिना ही उनसे कुछ कागजातों पर उनके हस्ताक्षर करवा कर बड़ाबाजार में एक अन्य ब्रांच में उसके नाम पर सिराजुद्दीन ने अकाउंट खुलवा लिया था. इस रुपये को प्रिमैच्योर करवाकर पूरे रुपये बड़ाबाजार ब्रांच में खोले गये अकाउंट में ट्रांसफर किया गया. इसके बाद उसे वहां से सिराजुद्दीन ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर पूरे 19.09 लाख रुपये निकाल लिये. पूरी जानकारी के बाद जब सिराजुद्दीन को पूछताछ के लिए बुलाया गया, तब से वह फरार था. वेश बदल-बदल कर वह भागता फिर रहा था.
विशाल गर्ग के मुताबिक मंगलवार को गुप्त जानकारी के आधार पर सिराजुद्दीन को एलियट रोड में एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola