पति के सिर पर बंदूक रख पत्नी से दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2017 8:15 AM
विज्ञापन
कोलकाता: रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने पति के सिर पर बंदूक रख कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के रसपुंज के काजिरहाट की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम दो युवक उनके घर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे, लेकिन उन […]
विज्ञापन
कोलकाता: रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने पति के सिर पर बंदूक रख कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के रसपुंज के काजिरहाट की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम दो युवक उनके घर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे, लेकिन उन लोगों ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया.
इसके बाद दोनों युवक रात को अचानक उसके घर में घुस गये. इसके बाद पति के सिर बंदूक रख कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. इसके साथ ही दोनों युवकों ने उनके दोनों बच्चों को भी नहीं बख्शा. उनके साथ भी मारपीट की. फरार होते समय उन लोगों ने गोलियां चलायीं, जिससे आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये.
स्थानीय लोगों ने एक आरोपी निताई सरकार को पकड़ लिया और उसकी बाइक को भी आग लगा दी. निताई सरकार को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. निताई सरकार से पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी बापी मल्लिक को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़िता व उनके दोनों बच्चों को महानगर स्थित बांगुर अस्पताल में भरती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों आरोपियों को गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










