अपराध: पत्नी से मांग रहा था सोने का हार, जुआरी पति ने की पत्नी की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2017 8:14 AM

विज्ञापन

मालदा. जुआ खेलने का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बुधवार को यह घटना इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत नरहट्टा ग्राम पंचायत के लक्ष्मीघाट गांव में घटी है. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने शयनकक्ष से महिला का शव बरामद किया. मृतका के मामा ने आरोपी दामाद साफिकुल शाह उर्फ जिल्लूरे […]

विज्ञापन

मालदा. जुआ खेलने का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बुधवार को यह घटना इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत नरहट्टा ग्राम पंचायत के लक्ष्मीघाट गांव में घटी है. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने शयनकक्ष से महिला का शव बरामद किया. मृतका के मामा ने आरोपी दामाद साफिकुल शाह उर्फ जिल्लूरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

पुलिस ने मृत महिला का नाम सकीना बीबी (20) बताया है. करीब दो महीना पहले मादिया गांव की रहने वाली शकिना का निकाह लक्ष्मीपुर निवासी साफिकुल शाह के साथ हुआ था. साफिकुल पेशे से मजदूर है. उसे जुआ खेलने की बुरी लत है. पति के इस लत सकीना काफी परेशान रहती थी. मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि जुए की वजह से साफिकुल पूरी तरह से बरबाद हो चुका था. घर का अधिकांश सामान, गहना वगैरह बेचकर वह जुए में सबकुछ गंवा चुका था.

बुधवार को वह सकीना से सोने का हार लेकर जुआ खेलने जाने लगा. सकीना ने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि उसी समय साफिकुल ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. मृतका के मामा जाहिदुल शेख ने बताया कि निकाह के बाद से साफिकुल सकीना पर अत्याचार किया करता था. उसे जुए की लत थी. जुए की वजह से वह कंगाल हो गया था. सकीना का सारा गहना, जेवर वह दावं पर हार गया था. बुधवार की सुबह जुआ खेलने को लेकर हुयी बहस के बीच ही साफिकुल ने इस हत्यकांड को अंजाम दिया.

इंगलिश बाजार थाना प्रभारी पुर्णेंदु कुंडू ने बताया कि एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola