बड़ाबाजार से जब्त हुए लूट के रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2017 9:47 AM

विज्ञापन

कोलकाता. वाटगंज इलाके में चार बदमाशों द्वारा 85 हजार 270 रुपये लूट लिये जाने की कहानी रचने वाले एक कर्मचारी को वाटगंज थाने की पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पूरे रुपये बड़ाबाजार से बरामद भी कर लिये गये. गिरफ्तार कर्मचारी का नाम शिवम सिंह यादव है. पुलिस के मुताबिक वाटगंज थाने […]

विज्ञापन

कोलकाता. वाटगंज इलाके में चार बदमाशों द्वारा 85 हजार 270 रुपये लूट लिये जाने की कहानी रचने वाले एक कर्मचारी को वाटगंज थाने की पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पूरे रुपये बड़ाबाजार से बरामद भी कर लिये गये.

गिरफ्तार कर्मचारी का नाम शिवम सिंह यादव है. पुलिस के मुताबिक वाटगंज थाने में आकर उसने कहा कि कंपनी द्वारा एक पार्टी को देने के लिए रुपये लेकर वह खिदिरपुर की तरफ टैक्सी से जा रहा था. अचानक चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर उससे रुपये लूटकर फरार हो गये.

इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की. इसमे शिवम को टैक्सी के बजाय बस से उतरते देखा गया. यही नहीं, वहां इस तरह की कोई छिनताई की तसवीर भी कैद नहीं हुई. इसके बाद शिवम से सख्ती से पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान वह टूट गया और बताया कि रुपये की जरूरत के लिए उसने यह कहानी रची थी. इसके बाद बड़ाबाजार में स्थित एक दफ्तर में गुप्त जगह से सभी रुपये बरामद कर लिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola