पत्नी की हत्या कर किया सरेंडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2017 9:26 AM

विज्ञापन

कोलकाता़ : पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के दो दिन बाद पति ने बागुइहाटी थाने में आत्मसर्पण कर दिया़ उक्त आरोपी का नाम रॉनी साहा (32) है़ पुलिस के समक्ष उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी बेबी साहा (29) की गला दबाकर हत्या कर दी है. उसका शव उसके फ्लैट में पड़ा […]

विज्ञापन
कोलकाता़ : पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के दो दिन बाद पति ने बागुइहाटी थाने में आत्मसर्पण कर दिया़ उक्त आरोपी का नाम रॉनी साहा (32) है़ पुलिस के समक्ष उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी बेबी साहा (29) की गला दबाकर हत्या कर दी है. उसका शव उसके फ्लैट में पड़ा है़.

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस रॉनी को साथ लेकर केस्टोपुर के रवींद्र पल्ली स्थित उसके फ्लैट पर पहुंची़ फ्लैट के अंदर जा का देखा को नग्न अवस्था में उसका शव एक कंबल में लिपटा पड़ा था़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर साहा को गिरफ्तार कर लिया़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी़ दंपती पिछले शनिवार से केस्टोपुर के रवींद्र पल्ली इलाके में किराये पर फ्लैट लेकर रह रहे थे. साहा पेशे से कार चालक है़ पूछताछ में उसने बताया कि गत शनिवार को दूसरे व्यक्ति के साथ रोमांस करते उसने अपनी पत्नी की फोटो देखी थी. इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी़ बात इतनी बढ़ गयी कि रॉनी ने क्रोध में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद वह घर बंद कर फरार हाे गया़ घटना के दो दिन बीत जाने के बाद उसने खुद थाने आकर सरेंडर कर दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola