हुगली जिला पुलिस को भारी सफलता, दबोचे कई बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2017 9:26 AM
हुगली. जिला पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन के निर्देश पर हुगली में अपराध दमन के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं. बीते 24 घंटे के अंदर इस अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तारकेश्वर थाना की पुलिस पियासारा घोषपुकुर इलाके के अहिल्या बाई रोड के किनारे से तीन समाजविरोधी […]
अनुमान है कि डकैती के उदेश्य से ये लोग जमा हुये थे. उनके पास से कारतूस सहित एक पाइपगन जब्त की गयी. सभी को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया. वहीं श्रीरामपुर के एसडीपीओ कामनाशीष सेन दिल्ली रोड के पास एक होटल में गुप्त सूचना पर छापामारी अभियान चलाया. उस होटल से काजी मल्लिक नामक एक कुख्यात बदमाश पकड़ा गया. वह अवैध हथियार खरीदने आया था. उसके पास से तीन कारतूस और एक पिस्तौल जब्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










