बस से उतरते ही नर्स की चेन ले भागा बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 8:57 AM
विज्ञापन
एनआरएस अस्पताल के विपरीत एक सिनेमा हॉल के बाहर की घटना पीड़ित नर्स ने मोचीपाड़ा थाने में दर्ज करायी शिकायत कोलकाता : बस से उतरते ही एक नर्स से सोने की चेन छीन कर एक बदमाश फरार हो गया. घटना सियालदह के निकट एनआरएस अस्पताल के विपरीत एक सिनेमा हॉल के बाहर की है. पीड़ित […]
विज्ञापन
एनआरएस अस्पताल के विपरीत एक सिनेमा हॉल के बाहर की घटना
पीड़ित नर्स ने मोचीपाड़ा थाने में दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता : बस से उतरते ही एक नर्स से सोने की चेन छीन कर एक बदमाश फरार हो गया. घटना सियालदह के निकट एनआरएस अस्पताल के विपरीत एक सिनेमा हॉल के बाहर की है. पीड़ित नर्स का नाम पल्लवी नायक (24) है. वह बेलगछिया रोड की रहनेवाली है.इस घटना के बाद मोचीपाड़ा थाने में उसने इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह एनआरएस अस्पताल में ड्यूटी ज्वायन करने शनिवार शाम को बस से उतरी थी.अचानक किसी अज्ञात युवक ने उसके गले से आठ ग्राम की सोने की चेन छीन ली और भाग निकला. शोर मचाने के बावजूद बदमाश को कोई पकड़ नहीं पाया. इसकी शिकायत उसने मोचीपाड़ा थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवती के बयान के आधार पर छिनताईबाज का स्केच तैयार कर उसके हुलिये का पता लगाने की कोशिश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










