पानी पीने के बहाने वृद्धा से छीना सोने की चेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 8:56 AM
विज्ञापन
नेताजीनगर इलाके में रविवार सुबह 7.40 बजे की घटना कोलकाता : पानी पीने के बहाने एक युवक ने वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. घटना नेताजीनगर इलाके में रविवार सुबह 7.40 बजे की है. पीड़िता का नाम डालिया मित्रा (67) है. उसके शोर को सुनने के […]
विज्ञापन
नेताजीनगर इलाके में रविवार सुबह 7.40 बजे की घटना
कोलकाता : पानी पीने के बहाने एक युवक ने वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. घटना नेताजीनगर इलाके में रविवार सुबह 7.40 बजे की है.
पीड़िता का नाम डालिया मित्रा (67) है. उसके शोर को सुनने के बाद आरोपी को लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. दबोचे गये युवक का नाम मइदुल मोल्लाह (20) है. वह दक्षिण 24 परगना के जीवनतल्ला थानाक्षेत्र का रहनेवाला है. महिला के गले से छीनी गयी सोने की चेन उसके पास से जब्त कर ली गयी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नेताजीनगर इलाके में स्थित उनके घर के बाहर अज्ञात एक युवक ने उससे पानी मांगा.
हाथों में पानी का ग्लास लेकर जब वह कमरे के बाहर आयी तो युवक ने उसके गले से 10 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और वहां से भागने की कोशिश करने लगा. इसी समय उसने शोर मचायी. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया. उसे नेताजीनगर थाने की पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया. उसके पास से सोने की चेन जब्त कर ली गयी है. उससे पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










