वेस्ट पोर्ट : चाय की दुकान से हथियार संग दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 8:56 AM
विज्ञापन
पोर्ट इलाके के सीजीआर रोड से एसएसपीडी की टीम ने किया गिरफ्तार दोनों के पास से पुलिस ने एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व कारतूस जब्त किया है कोलकाता : पोर्ट इलाके के स्पेशल स्टाफ पोर्ट डिवीजन (एसएसपीडी) की टीम ने साउथ पोर्ट इलाके के सीजीआर रोड में एक चाय की दुकान के अंदर से हथियार […]
विज्ञापन
पोर्ट इलाके के सीजीआर रोड से एसएसपीडी की टीम ने किया गिरफ्तार
दोनों के पास से पुलिस ने एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व कारतूस जब्त किया है
कोलकाता : पोर्ट इलाके के स्पेशल स्टाफ पोर्ट डिवीजन (एसएसपीडी) की टीम ने साउथ पोर्ट इलाके के सीजीआर रोड में एक चाय की दुकान के अंदर से हथियार संग दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये बदमाशों के नाम राज मुस्तफा मोल्लाह उर्फ बिहारी (30) और मुख्तार अहमद खान (58) बताये गये हैं. दोनों के पास से पुलिस ने एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व कारतूस जब्त किये हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि सीजीआर रोड में एक चाय की दुकान में कुछ लोग हथियार लेकर इसे बेचने की कोशिश में लगे हैं. इस जानकारी के बाद एसएसपीडी की टीम ने वहां छापेमारी की. वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी लेने पर दो लोगों के पास से हथियार व कारतूस मिले. इस बारे में कोई भी जवाब नहीं दे पाने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर साउथ पोर्ट थाने के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार आरोपी कहां से हथियार लाये थे, इस बारे में दोनों से पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










