जानिए आखिर क्‍यों अपनी ही पत्‍नी को सरेआम किया निर्वस्त्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 8:53 AM

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार नेताजीनगर इलाके के विजयगढ़ की घटना कोलकाता : आपसी विवाद में चाकू दिखाकर पत्नी को सरेआम निर्वस्त्र करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम रबीन रॉय है. घटना नेताजीनगर इलाके के विजयगढ़ की है. शिकायत में पीड़िता ने नेताजीनगर थाने […]

विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार
नेताजीनगर इलाके के विजयगढ़ की घटना
कोलकाता : आपसी विवाद में चाकू दिखाकर पत्नी को सरेआम निर्वस्त्र करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम रबीन रॉय है. घटना नेताजीनगर इलाके के विजयगढ़ की है. शिकायत में पीड़िता ने नेताजीनगर थाने की पुलिस को बताया कि शादी के कुछ वर्ष बाद से ही दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहते हैं. रात 10.30 बजे के करीब अचानक उसका पति उसके घर के पास आया और गालीगलौज करने लगा. दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान रबीन ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. इसके बाद वह वहां से चला गया.
पीड़िता गुस्से में अपने पति के घर के पास मोबाइल के रुपये मांगने गयी. तभी उसका पति चाकू लेकर घर से बाहर आया और चाकू दिखाकर उसे धमकाया. इतना ही नहीं उसने सरेआम उसे बेइज्जत करने के लिए उसके शरीर से सारे कपड़े उतार कर उसे निर्वस्त्र कर दिया. लोगों की मदद से किसी तरह वह वहां से अपने घर लौटी. इसके बाद उसने पति के खिलाफ नेताजीनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola