अपराध: हत्यारोपी की पेशी के दौरान बवाल कूचबिहार अदालत परिसर बना रणक्षेत्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2017 9:06 AM

विज्ञापन

कूचबिहार: हत्या के एक आरोपी की पेशी के दौरान कूचबिहार अदालत परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. भारी संख्या में तृणमूल समर्थक उस पुलिस वैन पर टूट पड़े जिसमें हत्या के आरोपी को पेशी के लिए अदालत में लाया गया था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई को कूचबिहार एक ब्लॉक के […]

विज्ञापन
कूचबिहार: हत्या के एक आरोपी की पेशी के दौरान कूचबिहार अदालत परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. भारी संख्या में तृणमूल समर्थक उस पुलिस वैन पर टूट पड़े जिसमें हत्या के आरोपी को पेशी के लिए अदालत में लाया गया था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई को कूचबिहार एक ब्लॉक के पाटछाड़ा में एक तृणमूल समर्थक सुवास राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

इसी मामले में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के ही अंचल अध्यक्ष तथा पाटछाड़ा ग्राम पंचायत के उप-प्रधान काली शंकर राय सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था. आज इन सभी लोगों को अदालत में पेश किया जाना था. तृणमूल समर्थकों को पहले से ही इसकी जानकारी हो गई थी. भारी संख्या में तृणमूल समर्थक अदालत परिसर में भीड़ लगाये बैठे थे.

तमाम आरोपियों को वैन में लेकर जैसे ही पुलिस अदालत परिसर में पहुंची, तृणमूल समर्थकों ने वैन पर धावा बोल दिया. यह सभी वैन में तोड़फोड़ करने लगे. पुलिस कर्मियों की संख्या तब काफी कम थी. कुछ ही पुलिसकर्मी तथा सिविक वोलंटियर यहां मौजूद थे. इन लोगों ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए.

तृणमूल समर्थकों ने सिविक वोलंटियरों की भी पिटायी शुरू कर दी. इस हमले में छह सिविक वोलंटियर घायल हो गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया. तृणमूल समर्थक आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे. भीड़ के तितर-बितर होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जज ने सभी आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola