फरजी सीबीआइ अधिकारियों ने की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2017 8:30 AM
विज्ञापन
कोलकाता : फिल्मी अंदाज में फरजी सीबाआइ अधिकारियों ने आभूषण व्यवसायी के यहां छापामारी के बहाने लूटपाट की. नकद समेत लाखों के आभूषण लेकर चंपत हो गये. यह घटना गुरुवार रात उत्तर 24 परगना जिला के बशीरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मालंचा रोड इलाके में घटी. लुटेरे दो लाख दस हजार नकद तथा सोने व चांदी […]
विज्ञापन
कोलकाता : फिल्मी अंदाज में फरजी सीबाआइ अधिकारियों ने आभूषण व्यवसायी के यहां छापामारी के बहाने लूटपाट की. नकद समेत लाखों के आभूषण लेकर चंपत हो गये. यह घटना गुरुवार रात उत्तर 24 परगना जिला के बशीरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मालंचा रोड इलाके में घटी. लुटेरे दो लाख दस हजार नकद तथा सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये.
प्राप्त खबर के अनुसार गुरुवार देर रात पांच-छह लोग उक्त व्यवसायी के घर पहुंचे. खुद को सीबीआइ अधिकारी बताते हुए घर की छानबीन करनी शुरू कर दी.
घर में रखे कागजात और आलमारी की तलाशी के दौरान लगभग 2.50 लाख नकद व सोने के आभूषण जब्त कर लिया. स्वर्ण व्यवसायी को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गये. घर से कुछ दूर जाने के बाद फरजी सीबीआइ अधिकारी उन्हें मालंचा रोड पर उतार कर फरार हो गये. घटना की शिकायत बशीरहाट थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










