रुपये के साथ जूता भी ले भागे बदमाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2017 8:51 AM

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर के एक सरकारी अस्पताल परिसर में एक मरीज के परिजन को नशीला पदार्थ खिला कर उसे अचेत करने के बाद बदमाश ने उसके रुपये, मोबाइल फोन व चांदी की चेन के साथ उसका जूता भी लेकर भाग निकले. घटना मध्य कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अंदर मंगलवार देर रात की है. पुलिस […]

विज्ञापन
कोलकाता. महानगर के एक सरकारी अस्पताल परिसर में एक मरीज के परिजन को नशीला पदार्थ खिला कर उसे अचेत करने के बाद बदमाश ने उसके रुपये, मोबाइल फोन व चांदी की चेन के साथ उसका जूता भी लेकर भाग निकले. घटना मध्य कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अंदर मंगलवार देर रात की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति का नाम शेख बाबू लाल है. होश आने पर उसने बऊबाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह हावड़ा के उलबेड़िया का रहनेवाला है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका एक रिश्तेदार भरती है. उसके हाथ की हड्डी टूट गयी है. वह मंगलवार शाम को उस रिश्तेदार को देखने अस्पताल में आया था.

अस्पताल परिसर में ही उसकी मुलाकात एक युवक से हुई. बातों ही बातों में उसे पता भी नहीं चला कि वह अचेत कैसे हो गया. इसके बाद होश आने पर उसने खुद को अस्पताल के अंदर पाया. उसके पास मौजूद चार हजार रुपये, मोबाइल फोन, चांदी की गले की चेन और उसके जूते भी गायब हैं. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक इस मामले में कौन जुड़ा है, इसका भी पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola