अपनों ने ही बहाया खून
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2017 7:27 AM
हावड़ा : शराबी जीजा ने साली को मारा चाकू हावड़ा. शराबी जीजा के सामने दीदी की तरफदारी करना साली को महंगा पड़ा. गुस्से में आकर जीजा ने साली पर चाकू से हमला कर दिया. घटना बेंटरा थाना अंतर्गत नरसिंह दत्त रोड इलाके की है. आरोपी का नाम प्रेमहरि है. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर […]
रोजाना की कलह से तंग आकर दुलाली मायके चली आयी. वह पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही थी. सोमवार रात प्रेम खिदिरपुर अपने ससुराल पहुंचा और फिर शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से रुपये मांगने लगा लेकिन पत्नी ने उसे रुपये नहीं दिये. इसके बाद वह घर वापस चला आया. मंगलवार सुबह प्रेम फिर ससुराल पहुंचा व पत्नी से रुपये मांगने लगा. दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गयी. इसी बीच साली देवी हरि अपनी दीदी की तरफदारी करते हुए जीजा से भिड़ गयी. इसी समय जीजा ने साली पर चाकू से हमला बोल दिया. चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे व उसकी जमकर पिटाई की. खबर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










