नक्सलबाड़ी अस्पताल में बच्ची की मौत पर हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2017 8:30 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य परिसेवा दुरस्थ करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. इसके लिए केवल सरकारी अस्पतालों ही नहीं बल्कि नर्सिंग होग पर भी लगातार नकेल कसी जा रही है. लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री के पहाड़ सफर के दौरान ही इलाज में लापरवाही से सरकारी अस्पताल में एक बच्ची और एक […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य परिसेवा दुरस्थ करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. इसके लिए केवल सरकारी अस्पतालों ही नहीं बल्कि नर्सिंग होग पर भी लगातार नकेल कसी जा रही है. लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री के पहाड़ सफर के दौरान ही इलाज में लापरवाही से सरकारी अस्पताल में एक बच्ची और एक नर्सिंग होम में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है.

पहली घटना नक्सलबाड़ी अस्पताल में घटित हुई. जहां एक पांच वर्षीय बच्ची के मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साये परिजनों ने खूब तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं पुलिस की मौजूदगी में ही उत्तेजित परिजनों ने आरोपी डॉक्टर संजय दास व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की. बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी लड़की कल से ही बुखार से तप रही थी. आज सुबह करीब 11 बजे अस्पताल लाकर डॉ संजय दास को दिखाया. उन्होंन भरती करने की बात कही.

बच्ची को शिशु वार्ड में भरती किये जाने के बाद दोपहर तक उसका इलाज शुरु ही नहीं हुआ. एक बजे जैसे ही बच्ची को स्लाइन लगाया गया. वैसे ही उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी. जब डॉक्टर को सूचना दी गयी तो उन्होंने बच्ची को देखकर उसके मौत का एलान कर दिया. वहीं, डॉक्टर संजय दास ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि जैसे बच्ची को अस्पताल लाया गया वैसे ही इलाज शुरू कर दिया गया. बच्ची को अस्पताल में लाने में ही परिजनों ने काफी देरी कर दी. कल ही उसे भरती करना चाहिए था. बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तब उसकी हालत काफी गंभीर थी. दूसरी घटना सिलीगुड़ी के एकटियासाल स्थित एक नर्सिंग होम में घटित हुई.

जहां डॉक्टरों और कर्मचारियों के लापरवाही के वजह से एक युवती मालती राय की मौत हो जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है. मृत युवती की छोटी बेटी टूंपा राय का कहना है कि मां को कल भरती किया गया था. मां की हालत काफी नाजूक थी. आज जब वह मां को देखने उसके बेड पर गयी तो पाया मां का पैर बैड के नीचे लटका हुआ है और मां अचेत पड़ी है. नर्स को सूचित करने पर डॉक्टरों ने मां को देखकर मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola