यूपी : मुजफ्फरनगर में झूठी शान के लिए पिता ने की बेटी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2015 11:39 AM
मुजफ्फरनगर : जिले में झूठी शान के लिए हत्या के एक मामले में 19 साल की एक लडकी को उसके पिता और परिवार के दूसरे लोगों ने मिलकर कथित तौर पर मार डाला. आरोपी दूसरे समुदाय के एक लडके के साथ किशोरी के प्रेम संबंध के खिलाफ थे. घटना जिले के बरोडा गांव की है. […]
मुजफ्फरनगर : जिले में झूठी शान के लिए हत्या के एक मामले में 19 साल की एक लडकी को उसके पिता और परिवार के दूसरे लोगों ने मिलकर कथित तौर पर मार डाला. आरोपी दूसरे समुदाय के एक लडके के साथ किशोरी के प्रेम संबंध के खिलाफ थे. घटना जिले के बरोडा गांव की है.
थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने आज बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लडकी और उसके परिवार वालों के बीच काफी बहस हुई थी जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी. बाद में परिवार वालों ने पीडिता का शव दफना दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने कल शव बरामद कर लिया और पीडिता के पिता हसन समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.
पीडिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दो आरोपियों की पहचान हसन और सत्तार के रूप में हुई है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी दो आरोपी फरार हैं. बताया जाता है कि लडकी दूसरे समुदाय के एक लडके से प्रेम करती थी और उसके साथ शादी करने का फैसला किया था. लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. घटना के बाद गांव में सुरक्षा कडी कर दी गयी है और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










