दहेज की खातिर विवाहिता को फांसी पर लटकाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 3:31 PM

विज्ञापन

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में कथित रूप से दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तुलसीपुर गांव में कल वंदना देवी (24) नामक विवाहिता का शव उसके ससुराल के एक कमरे में […]

विज्ञापन

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में कथित रूप से दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गयी.

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तुलसीपुर गांव में कल वंदना देवी (24) नामक विवाहिता का शव उसके ससुराल के एक कमरे में फंदे से लटकता पाया गया.
उन्होंने बताया कि वंदना के परिजन ने ससुराल के लोगों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी फांसी पर लटकाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है.
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है. आरोपी पति राजेश बिंद की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola