आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल करेंगी यूपी को बाय बाय

।।राजेन्द्र कुमार।। चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जल्दी ही उत्तर प्रदेश से बाय बाय कर देंगी. केंद्र सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने का निर्णय किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के युवा और तेजतर्रार अफसरों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में तैनात करने की सोच के तहत दुर्गा शक्ति को […]
।।राजेन्द्र कुमार।।
चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जल्दी ही उत्तर प्रदेश से बाय बाय कर देंगी. केंद्र सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने का निर्णय किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के युवा और तेजतर्रार अफसरों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में तैनात करने की सोच के तहत दुर्गा शक्ति को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जा रहा है. जिसके तहत केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने अब प्रदेश सरकार को कार्रवाई करने को कहा है. सूत्रों के अनुसार उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का ओएसडी बनाया जाएगा. दुर्गा के पति अभिषेक सिंह को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर बुलाने पर जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा. अभिषेक सिंह भी आईएएस अफसर हैं और प्रदेश सरकार ने उन्हें निलंबित किया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




