शो पीस बनीं 'सोलर जल मीनारें'! DMFT फंड के लाखों रुपये डकार गए अफसर? पश्चिमी सिंहभूम की जनता भड़की
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Apr 2026 7:49 PM
महुदी फुल बागान मे डी एम एफ टी फंड से लगा सोलर जल मीनार
West Singhbhum Water Crisis: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है. महुदी और बालीझरण पंचायत में डीएमएफटी फंड से लगाई गई सोलर जल मीनारें पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. रिपोर्ट में पढ़ें, कैसे करोड़ों के बजट के बाद भी प्यासा है नोवामुंडी का यह इलाका.
West Singhbhum Water Crisis, पश्चिमी सिंहभूम (सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत महुदी और बालीझरण पंचायत में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. स्थिति ये यह है कि ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) और मुखिया निधि से लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सोलर जल मीनार पिछले कई महीनों से कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं. सौर ऊर्जा आधारित इन जल आपूर्ति टावरों के ठप रहने से ग्रामीण दूर-दराज के असुरक्षित जलस्रोतों पर निर्भर रहने को विवश हैं, जिससे न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है.
महुदी पंचायत: कागजों पर योजना, धरातल पर सूखा
महुदी पंचायत के फूल बागान, कुम्हार टोली और काली पूजा पंडाल जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सरकारी लापरवाही का आलम चरम पर है. फूल बागान में स्थापित जल मीनार से 22 घरों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वर्तमान में एक भी बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है. वहीं, काली पूजा पंडाल के पीछे निर्मित योजना तो अपनी शुरुआत का ही इंतजार कर रही है, जहां पाइपलाइन और टावर खड़े होने के बावजूद अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है. ग्रामीणों का आरोप है कि रख-रखाव के अभाव में करोड़ों की सरकारी संपत्ति बर्बाद हो रही है.
Also Read: सड़क हादसे में विश्रामपुर के युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे किया जाम
बालीझरण में भी हालात बदतर, शिकायतों का असर शून्य
यही स्थिति बालीझरण पंचायत के मां मनसा मंदिर टोला की भी है, जहां लगे दो महत्वपूर्ण सोलर जल मीनार लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं. ग्रामीणों ने इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों तक कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई हैं, परंतु अब तक धरातल पर कोई ठोस सुधारात्मक कार्रवाई नहीं देखी गई है. प्रशासन की इस संवेदनहीनता के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे व्यवस्था के विरुद्ध लामबंद होने की चेतावनी दे रहे हैं.
मरम्मत की मांग और भविष्य का संकट
भीषण गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही महुदी फूल बागान के निवासियों ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर तत्काल प्रभाव से जल मीनारों की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन योजनाओं को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आगामी महीनों में स्थिति अनियंत्रित हो सकती है. क्षेत्र में जलस्तर गिरने और सरकारी आपूर्ति ठप होने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
Also Read: 10 दिन बाद सुरक्षित लौटा सरायकेला का सूरज! पुरी में दोस्त को ढूंढने की नाकाम कोशिश के बाद घर वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










