पश्चिमी सिंहभूम : गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण और सर्कल घेरे में मुखिया
West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. देर रात घर के आंगन में सोए संजय को अपराधियों ने निशाना बनाया. घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश है.
रवि शंकर मोहंती की रिपोर्ट
West Singhbhum News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के उप मुखिया संजय बोयपाई (44 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आंगन में सो रहे पूर्व उप मुखिया पर देर रात हमला
मिली जानकारी के अनुसार, संजय बोयपाई गुईगांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया थे. बताया जाता है कि रविवार देर रात भोजन करने के बाद वे अपने घर के आंगन में सोए हुए थे. इसी दौरान रात करीब 12 बजे दो-तीन बाइक पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे.
कनपटी पर गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सोए हुए संजय बोयपाई को निशाना बनाते हुए उनकी कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
हत्या के बाद गांव में शोक, गिरफ्तारी की मांग तेज
मृतक संजय बोयपाई अपने पीछे पत्नी मरियम बोयपाई, पुत्र आकाश बोयपाई (18 वर्ष) एवं शीतल बोयपाई (15 वर्ष) सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं. उनकी हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. घटना के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान जल्द सामने आने की उम्मीद है
यह भी पढ़ें: गोड्डा : विश्वासखानी में शुद्ध पेयजल प्लांट की सौगात, ग्रामीणों में खुशी की लहर
यह भी पढ़ें: HDFC और SBI कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर उड़ाते थे पैसे, जामताड़ा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










