नोवामुंडी में एल-नीनो से बचाव को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन
noamundi workshop

कार्यशाला आयोजित

West Singhbhum News: नोवामुंडी में आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला में किसानों को एल-नीनो के संभावित प्रभावों के बारे में बताया गया. कृषि विशेषज्ञों ने धान के साथ दलहनी फसलों और मोटे अनाजों की खेती अपनाने पर जोर दिया.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड जिले के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की खेती, जलवायु परिवर्तन और वैकल्पिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था. 

एल-नीनो के प्रभावों की दी गई जानकारी 

कार्यशाला में किसानों को एल-नीनो के प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बताया गया कि एल-नीनो के कारण मानसून कमजोर पड़ सकता है, सूखे की स्थिति पैदा हो सकती है और कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है. इससे बचाव के लिए किसानों को केवल धान पर निर्भर न रहकर वैकल्पिक खेती अपनाने की सलाह दी गई. 

आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी 

विशेषज्ञों ने ऊपरी एवं परती भूमि में मूंग, अरहर और उड़द जैसी दलहनी फसलों की खेती करने और धान के साथ मडुवा, जौ और बाजरा जैसे मोटे अनाज लगाने पर जोर दिया. साथ ही मिट्टी जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और कृषि यंत्रों के उपयोग की भी जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola