सोमवार से मंगलवार की सुबह तक परेशान रहा प्रबंधन

Updated at : 04 Jul 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवार से मंगलवार की सुबह तक परेशान रहा प्रबंधन

रातभर परिजन व पुलिस तीनों की तलाश करते रहे तीनों छात्राएं रिश्ते में बहन लगती हैं, बड़ी बहन के यहां गयीं थीं स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को अंतिम हिदायत दी जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सोमवार की सुबह तीन छात्राएं बिना सूचना दिये भाग गयीं. इसे लेकर स्कूल प्रबंधन दिनभर परेशान […]

विज्ञापन

रातभर परिजन व पुलिस तीनों की तलाश करते रहे

तीनों छात्राएं रिश्ते में बहन लगती हैं, बड़ी बहन के यहां गयीं थीं
स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को अंतिम हिदायत दी
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सोमवार की सुबह तीन छात्राएं बिना सूचना दिये भाग गयीं. इसे लेकर स्कूल प्रबंधन दिनभर परेशान रहा. छात्राओं का पता नहीं चलने पर शाम में परिजनों व जगन्नाथपुर थाने को जानकारी दी गयी. इसके बाद रातभर परिजन व पुलिस बच्चियों को तलाशते रहे. मंगलवार की सुबह तीनों बच्चियां (रिश्ते में बहन) झींकपानी के जोड़ापोखर में मिलीं. तीनों अपनी बड़ी दीदी के पास आ गयी थी. विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के परिजन को बुलाकर अंतिम हिदायत दी. परिजनों ने बताया की तीनों आपस में बहन हैं. पहले टोंटो के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ती थी. वहां से जगन्नाथपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय ट्रांसफर किया गया है.
पंचायत भवन में चलता है स्कूल, घेराबंदी नहीं होने का लाभ उठा भागीं
जानकारी के अनुसार पताहातु गांव स्थित पंचायत भवन में कस्तूरबा स्कूल चलता है. इस कारण विद्यालय की घेराबंदी नहीं की गयी है. इसका लाभ उठाकर सोमवार को छात्रा सोनिया कालिंदी, सबिता कालिंदी और लक्ष्मी कालिंदी भाग गयी. शिक्षिकाओं ने छात्राओं की हाजिरी लेनी शुरू की तीनों छात्राओं का पता नहीं चला. तीनों की खोजबीन की गयी. शाम करीब चार बजे जगन्नाथपुर थाने में तीन छात्राओं की भाग जाने की सूचना दी. तीनों छात्राओं के परिजनों को फोन पर भाग जाने की सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola