नोवामुंडी में ओवरब्रिज और रेल फाटक के नीचे हटाया गया रैन बसेरा, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर भी सख्ती

Updated:
विज्ञापन
noamundi news

ओवरब्रिज और रेल फाटक के नीचे हटाया गया रैन बसेरा

Noamundi News: नोवामुंडी बाजार मुख्य चौक, रेलवे फाटक और ओवरब्रिज के नीचे चल रहे अवैध रैन बसेरों, अड्डेबाजी, नशाखोरी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी बाजार मुख्य चौक, रेलवे फाटक और ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से बने अवैध रैन बसेरों, अड्डेबाजी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार सुबह प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों, महिलाओं और छात्राओं ने राहत की सांस ली. 

शांति समिति की बैठक में उठा था मुद्दा 

हाल ही में हुई शांति समिति की बैठक में स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। लोगों का कहना था कि ओवरब्रिज और रेलवे फाटक के आसपास सुबह से देर रात तक कुछ युवक शराब और नशा करते हैं, गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, जिससे बाजार आने-जाने वाली महिलाओं, स्कूल और ट्यूशन जाने वाली बच्चियों और बस पकड़ने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति ओवरब्रिज के पीलर नंबर 18-19 के पास थी, जहां मुख्य सड़क किनारे महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे अस्थायी डेरा जमाए हुए थे. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. 

थाना प्रभारी के निर्देश पर चला अभियान 

थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, एएसआई राजीव रंजन, विनोद सिंह, बलराम महतो और पुलिस बल ने रेलवे फाटक नंबर 10-11 से अभियान शुरू किया. इसके बाद ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के नीचे बने रैन बसेरों को हटाया गया. प्रशासन द्वारा हटाए गए लोगों को वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य तक भेजा गया. 

स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि कार्रवाई केवल गरीबों और रैन बसेरा बनाकर रहने वालों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मुख्य चौक और ओवरब्रिज के नीचे सड़क घेरकर दुकान लगाने वालों तथा अवैध कब्जा करने वालों पर भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए. 

पार्किंग की जगह पर कब्जे से बढ़ी परेशानी 

ओवरब्रिज के नीचे खाली जगह बाजार खरीदारी करने आने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए छोड़ी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे स्थायी पार्किंग बना लिया है. कई वाहन मालिक अपनी गाड़ियां दिनभर वहीं खड़ी छोड़ देते हैं, जिससे आम लोगों को पार्किंग की जगह नहीं मिल पाती है. खासकर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार के दिन स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. उस दिन बड़ी संख्या में दुकानदार भी ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगा देते हैं, जिससे यातायात और लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होती है. 

प्रशासन की चेतावनी 

प्रशासन ने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों और अवैध पार्किंग करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है कि आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, सड़क कब्जा या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी, अवैध कब्जा और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola