ePaper

बानो में भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 को

Updated at : 08 Aug 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बानो में भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 को

बानो में भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 को

विज्ञापन

बानो. भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गयी. कहा गया कि भाजपा द्वारा हर वर्ष भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकलती है. इस क्रम में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसके निमित्त 13 अगस्त को दोपहर दो बजे बानो में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम प्रभारी सुषमा मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनायें. बैठक में जिला कार्य समिति सदस्य रूपेश बड़ाइक, कार्यक्रम सह संयोजक विश्वनाथ बड़ाइक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना देवी, महामंत्री रूकमनी देवी, महामंत्री फिरू बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

बाइक दुर्घटना में एक की मौत

ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र एनएच मुख्य पथ केरया में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. केरया डांगटोली निवासी लगभग 25 वर्षीय युवक सुशील डांग अपनी बाइक से अपनी ससुराल राजाबासा से लौट रहा था. इस क्रम में केरया पहानटोली के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खंभा से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गंभीर चोट लगने से सुशील डांग की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola