आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें महिलाएं : जिप सदस्य
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें महिलाएं : जिप सदस्य
विज्ञापन
बानो. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बानो प्रखंड की उकौली पंचायत में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया कृपा हेमरोम समेत अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ अतिथियों व महिलाओं के स्वागत से हुई. इसके बाद सामूहिक रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मौके पर महिलाओं को फूल-माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. बिरजो कंडुलना ने कहा कि महिलाओं का सशक्त व आत्मनिर्भर होना समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. मुखिया कृपा हेमरोम ने भी महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. सुषमा मिश्रा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










