दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, 30 जून तक ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली बारिश का नजारा, फोटो एक्स
Delhi Heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात झमाझम बारिश हुई. जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.
Delhi Heavy Rain: मौसम विभाग ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश, गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया था. आईएमडी के अनुसार अगले 6-7 दिन दिल्ली में हल्की बारिश होगी. जबकि दिन में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
30 जून तक दिल्ली का मौसम ऐसा रहेगा
25 जून – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है. हल्की बारिश भी हो सकती है.
26 जून- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जिससे हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जो बढ़कर 60 किलोमीटर तक हो सकती है.
27 जून- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जिससे हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जो बढ़कर 60 किलोमीटर तक हो सकती है.
28 जून – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जिससे हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जो बढ़कर 60 किलोमीटर तक हो सकती है.
29 जून – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जिससे हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जो बढ़कर 40 किलोमीटर तक हो सकती है.
30 जून – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जिससे हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जो बढ़कर 50 किलोमीटर तक हो सकती है.
मंगलवार को भी हुई थी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सफदरजंग में 8.4 मिलीमीटर (मिमी), लोधी रोड में 4.6 मिमी, रिज क्षेत्र में 3.5 मिमी, आयानगर में 2.6 मिमी और पालम में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










