आदिवासी एकता मंच की बैठक में सरहुल पर्व पर चर्चा

आदिवासी एकता मंच की बैठक में सरहुल पर्व पर चर्चा
बानो. जगदीश बागे बगीचा में आदिवासी एकता मंच की बैठक अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कोषाध्यक्ष प्रमोद पहान ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया. साथ ही जिन परिवारों ने अभी तक सहयोग राशि जमा नहीं की है. उनसे अनुरोध किया गया कि वे 21 मार्च तक अपनी सहयोग राशि जमा कर दें. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को सरहुल पर्व मनाया जायेगा. इसके सफल आयोजन की तैयारी को लेकर 15 मार्च पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक जयपाल सिंह खेल मैदान के बगल में दोपहर 12 बजे से होगी. बैठक में आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो, सचिव अनूप मिंज, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, उपाध्यक्ष सुधीर लुगून, उपसचिव जगदीश बागे, उपसचिव अंथोनी सुरीन, कोषाध्यक्ष प्रमोद पहान, मुखिया कृपा हेमरोम, मुखिया सीता कुमारी, हीरामनी मिंज, ग्लेडसन लुगून, कोमल जोजो, हरदुगन तोपनो, निर्दोष सुरीन, सिमोन लोहरा, सुरसेन सुरीन, इशिदोर लुगून, सोहराई मुंडा, विकास कंडुलना, सिलास मड़की, गबरिएल सुरीन, अभिषेक बागे, मतियस लुगून, इलियास मघैया, हर्षित सांगा, विश्राम बागे, उदय जोजो, अशियन जोजो, सामुएल तोपनो, निस्तार तोपनो, सुफल बडिंग, सुनील तोपनो आदि उपस्थित थे.
ईद को लेकर मंगलवार को खुली रहेंगी दुकानें
सिमडेगा. ईद पर्व को देखते हुए 10 व 17 मार्च को पड़ने वाले मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश में छूट देने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




