ePaper

आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं महिलाएं : प्रमुख

Updated at : 09 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं महिलाएं : प्रमुख

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मरोमडेगा पंचायत के टापूडेगा गांव में संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन, सिमडेगा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चलाये गये जागरूकता अभियान का समापन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख बिपिन पंकज मिंज उपस्थित थे. वहीं टापूडेगा व मरोमडेगा के ग्राम प्रधान, संस्था की सचिव प्रियंका सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संस्था की सचिव प्रियंका सिंह ने अभियान के दौरान की गयी गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाल विवाह रोकने और महिला सशक्तीकरण को लेकर क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया. मुख्य अतिथि बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व अधिकारों को सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है. साथ ही बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. इस दौरान एक महिला को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए बताया कि संस्था के सहयोग से वह आज आत्मनिर्भर बन सकी हैं. अंत में उपस्थित लोगों ने अपने गांव और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के समापन पर प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शकुंतला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर निरोज बा, शांति देवी, राखी देवी, सुमंती किड़ो, रिंकी देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola