जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Mar 2026 6:13 PM

विज्ञापन

BSEB Logo के साथ स्टूडेंट की फोटो (Canva)

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया चल रही है. बिहार बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग के लिए 10 मार्च 2026 की डेडलाइन सेट की गई है.

विज्ञापन

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड यानी BSEB ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है. बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच का काम लगभग आखिरी चरण में पहुंच चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट तय समय पर जारी कर दिया जाएगा.

बिहार बोर्ड की तरफ से 10 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की गई है. कई जिलों में कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है और अब तक 60 फीसदी से ज्यादा कॉपियां जांची जा चुकी हैं.

BSEB 12th Result 2026: कब तक आ सकता है रिजल्ट?

अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चलता है तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

BSEB 12th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको Intermediate Result 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा.
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी रख सकते हैं.

अन्य वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
seniorsecondary.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है. इसी परंपरा को इस बार भी जारी रखने की तैयारी है. वहीं मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच घोषित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: UPSC इंटरव्यू के लिए कितने मार्क्स जरूरी हैं? रिजल्ट आने से पहले जान लें पूरा गणित

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन