Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी

Updated at : 10 Mar 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Xiaomi Pad 8

शाओमी पैड 8/ फोटो- ऑफिशियल शाओमी साइट

Xiaomi ने भारत में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और दमदार 9,200mAh की बैटरी दी गई है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स डिटेल्स.

विज्ञापन

अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं, जो लैपटॉप जैसी परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस दे सके, तो Xiaomi ने आपके लिए नया ऑप्शन पेश किया है. कंपनी ने आज इंडियन मार्केट में Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है, जो दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 3.2K 144Hz डिस्प्ले और बड़ी 9,200mAh बैटरी के साथ आता है. स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ यह टैबलेट पढ़ाई, काम और क्रिएटिव टास्क के लिए एक ऑल-राउंडर डिवाइस बनने का दावा करता है.

Xiaomi Pad 8 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है. इसका 8GB+128GB वेरिएंट 33,999 रुपये में, 12GB+256GB वेरिएंट 36,999 रुपये में और Nano Texture डिस्प्ले वाले 12GB+256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है. वहीं Creator’s Edition की कीमत 41,999 रुपये और Nano Texture Creator’s Edition की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है.

यह टैबलेट Graphite Grey और Titanium Blue कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा. इसकी बिक्री 17 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहक इसे Amazon, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और पार्टनर आउटलेट्स के जरिए खरीद सकेंगे.

Xiaomi Pad 8 पर मिल रहा लॉन्च ऑफर

कंपनी इस नए डिवाइस पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ऑफर के तहत ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और फुल स्वाइप पेमेंट पर 2,750 रुपये की छूट पा सकते हैं. इन ऑफर्स के बाद टैबलेट की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये तक हो जाएगी. यह बैंक ऑफर 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड रहेगा.

इसके अलावा 17 मार्च से 31 मार्च के बीच टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल की एडिशनल वारंटी भी कंपनी दे रही है (बैटरी को छोड़कर).

एक्सेसरीज की कीमत

Xiaomi Pad 8 के साथ कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज भी लॉन्च की है. इसमें 1,499 रुपये में Xiaomi Pad 8 Cover, 4,999 रुपये में Xiaomi Pad 8 Keyboard, 5,999 रुपये में Xiaomi Focus Pen Pro और 8,999 रुपये में Xiaomi Pad 8 Focus Keyboard शामिल है. इन सभी एक्सेसरीज की सेल 17 मार्च से Amazon, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और Xiaomi रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी.

शानदार डिस्प्ले

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 × 2136 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे काफी स्मूद वीडियो व्युइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. इसमें HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ DCI-P3 कलर गैमट भी दिया गया है, जो बेहतर कलर और विजुअल क्वालिटी देता है.

डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी लैस है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यूजर्स की आंखों पर कम असर पड़ेगा. इसके अलावा यूजर्स ग्लॉसी डिस्प्ले या Nano Texture डिस्प्ले ऑप्शन में से चुन सकते हैं, जो स्क्रीन पर आने वाले ग्लेयर और रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करता है.

वहीं डिजाइन कि बात करें, तो यह टैबलेट काफी स्लिम है, जिसकी थिकनेस 5.75mm और वजन 485 ग्राम है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है.

दमदार परफॉर्मेंस

Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें Cortex-X4 कोर (3.2GHz) और Adreno 825 GPU सपोर्ट है, जो टैबलेट को फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगा. यह टैबलेट 8GB LPDDR5X RAM और 12GB LPDDR5T RAM के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए इसमें 256GB तक UFS 4.1 का सपोर्ट मिलता है. डिवाइस Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा और इसमें कई AI फीचर्स जैसे AI राइटिंग असिस्टेंट, AI क्रिएशन टूल्स और लाइव AI सबटाइटल भी दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें वर्कस्टेशन मोड भी है, जिससे यूजर्स टैबलेट को PC जैसे मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैमरा और ऑडियो

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi Pad 8 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो और म्यूजिक एक्सपीरियंस और भी बेहतर मिलेगा.

कनेक्टिविटी और सेंसर

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Wi-Fi 7, Wi-Fi 6E, Bluetooth (LDAC और LHDC 5.0) और USB Type-C (USB 3.2 Gen 1) शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें कई जरूरी सेंसर भी दिए गए हैं, जैसे Accelerometer, Gyroscope, Proximity Sensor और Ambient Light Sensor. सेफ्टी के लिए इसमें AI बेस्ड फेस अनलॉक का फीचर भी मिलेगा.

बैटरी और डिजाइन

Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह टैबलेट PD 3.0 और QC 3.0 चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ भी काम करता है.

यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro Series लॉन्च डेट कन्फर्म, गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola