बिहार राजस्व विभाग में बड़ा एक्शन, हड़ताल के बीच 5 अधिकारियों का इस्तीफा मंजूर

Updated at : 10 Mar 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Sinha

राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व विभाग की हड़ताल के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने पांच राजस्व अधिकारियों के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है. इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चेतावनी दी है कि हड़ताल से काम प्रभावित हुआ तो कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के बीच विभाग ने पांच अधिकारियों के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई है. जिन अधिकारियों का इस्तीफा स्वीकार किया गया है, उनमें तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं.

इस्तीफा देने वाले अधिकारी के नाम

विभागीय जानकारी के अनुसार बिहार राजस्व सेवा के इन अधिकारियों के इस्तीफे को जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर स्वीकार किया गया है. इनमें वैशाली जिले के गोरौल अंचल में सीओ रहे अंशु कुमार का इस्तीफा 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना गया है. वहीं बिक्रमगंज में राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का इस्तीफा 26 जून 2025 से प्रभावी रूप से स्वीकार किया गया है.

सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी शिवांगी पांडेय का इस्तीफा 7 मई 2025 से स्वीकार किया गया है. रोहतास जिले के राजपुर अंचल की अंचल अधिकारी रहीं अंकिता वर्मा का इस्तीफा 27 अगस्त 2024 से प्रभावी माना गया है. इसके अलावा हाजीपुर सदर में तैनात राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी का इस्तीफा 20 अगस्त 2025 से स्वीकार किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विजय कुमार सिन्हा ने दी चेतावनी

बिहार के डिप्टी सीएम और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त का काम सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसे किसी भी हाल में तय समय पर पूरा किया जाएगा.

सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2027 तक पूरे बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने का है. अधिकारियों का कहना है कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद जमीन से जुड़े रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी हो जाएंगे. इससे लोगों को जमीन विवादों से काफी राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन