बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Mar 2026 2:53 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक वज्रपात, मेघगर्जन और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है. उत्तर बिहार के इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

किन जिलों में अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की स्थिति बन सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन जिलों में गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और पटना शामिल है.

इसके अलावा दक्षिण बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका में भी फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

पटना के मौसम की बात करें तो अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. 10 और 11 मार्च को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 12 और 14 मार्च को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रैंक 301 का सस्पेंस खत्म, गाजीपुर की आकांक्षा असली विजेता, क्या होगी कार्रवाई?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन